8-10 फुट गहरे नाले में गिरी गाय, पांच घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों की मदद से निकाला बाहर

News Hindi Samachar

मुंबई। मुंबई में दादर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह एक गाय नाले में गिर कर उसमें फंस गई और करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना कबूतरखाना इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई जब नाले का ढक्कन गाय के वजन से खिसक कर खुल गया।

उन्होंने बताया कि गाय 8-10 फुट गहरे नाले में गिर गई और उसमें फंस गई। वह उसमें से निकल नहीं पा रही थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ में नगर निकाय और पुलिस के कर्मी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी के मुताबिक, नाले के मुंह को चौड़ा करने के लिए पहले एक जेसीबी को बुलाया गया लेकिन बचावकर्ताओं ने बाद में ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया ताकि गाय को कोई चोट नहीं लगे। उन्होंने बताया कि करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद नाले की दीवारों को तोड़ा गया और गाय को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नयी दिल्ली। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कई बड़े कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इन सब के बीच खबर यह भी है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और सांसदों तथा विधायकों को संबोधित करेंगे। पार्टी […]
भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

You May Like