14 जनवरी के स्नान को लेकर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक

News Hindi Samachar
14 जनवरी के स्नान को लेकर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक

हरिद्वार। जिला डॉ विशाल गर्ग, महानगर अध्यक्ष महेंद्र मूर्ति भट्ट, महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा रानीपुर मोड़ पर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक 14 जनवरी के स्नान को लेकर आहूत की गई। इस बैठक में यह तय हुआ कि सभी व्यापारी भाई 14 जनवरी को गुरुद्वारा सिंह सभा से पैदल बैंड बाजों के साथ ब्रह्मकुंड में मां गंगा के स्नान के लिए परिवार सहित जाएंगे। क्योंकि प्रशासन द्वारा कुंभ मेले की नोटिफिकेशन मार्च से जारी की गई है। लेकिन व्यापारी जाता है कि पहले की तरह जैसे कुंभ 14 जनवरी से शुरू हुए हैं, वैसे ही इसकी नोटिफिकेशन 14 जनवरी से जारी की जाए। इस विषय को लेकर व्यापार मंडल महामंत्री डॉ विशाल गर्ग ने यह तय किया कि सभी व्यापारी भाई अपने परिवारों सहित गुरुद्वारा सिंह सभा से बैंड बाजा सहित हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान के लिए जाएंगे और वह चाहते हैं कि 14 जनवरी के स्नान को पर्व स्नान ना मानकर कुंभ मेले के पहले स्नान की घोषणा शासन द्वारा की जाए। इस बैठक में विक्रम सिंह नाचीज, राजीव गुप्ता, सचिन अरोड़ा, आरुष साराभाई, प्रवीण शर्मा, वीर, अंकित, राहुल, विवेक गर्ग आदि उपस्थित रहे। डॉ विशाल गर्ग ने पहले दिन व्यापार मंडल के हुए कार्यक्रम पर भी सवालिया निशान उठाए कि व्यापारी वर्ग त्रस्त है। हरिद्वार का व्यापारी कोरोना की मार से उबर नहीं पा रहा है और यहां पर व्यापारियों द्वारा स्वागत समारोह होटलों में किए जा रहे हैं। अपने आप को प्रदेश अध्यक्ष कहने वाले व्यापारी शहर के आम व्यापारियों से बहुत दूर रहते हैं और उनकी पीड़ा को जानने की कोई कोशिश भी नहीं करते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण शर्मा व संचालन डॉक्टर विशाल गर्ग के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर अभद्र टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी की एक बैठक

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की एक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा ह्रदयेश पर की अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा की गई एवम बंशीधर भगत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा। इस अवसर पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष […]
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष पर अभद्र टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी की एक बैठक

You May Like