देश में कोरोना के 9,531 नए मरीज, 26 की मौत

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 9, 531नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 11,726 है। जबकि इससे 26 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 37 लाख 23 हजार 944 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 97 हजार 648 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 4.15 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2.29 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 27 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई विश्व कप क्वालीफिकेशन की अपनी उम्मीदें, वेस्टइंडीज की राह मुश्किल

नई दिल्ली: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए सीधे क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को और मजबूत कर लिया है, जबकि वेस्टइंडीज की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। बाबर आज़म के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम ने रॉटरडैम में नीदरलैंड को नौ रन से […]
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई विश्व कप क्वालीफिकेशन की अपनी उम्मीदें, वेस्टइंडीज की राह मुश्किल

You May Like