16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

News Hindi Samachar

कई घंटों बाद आरोपी के घर पर पड़ी मिली मासूम 

पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरु 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि शाम को उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।

आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। बच्ची का मेडिकल करा बयान दर्ज करा लिए गए हैं। फरार आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है।
– निहारिका सेमवाल, सीओ लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अनुच्छेद-370 हटने से 70 साल के बाद जम्मू कश्मीर की माताओं-बहनों को मिला अधिकार – गृह मंत्री  जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होगा मतदान  जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। अमित शाह ने लोगों से कहा […]
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

You May Like