तुर्माखांद भूल गांव में बड़ा हादसा, घर के ऊपर गिरी चट्टा, 3 की मौत

News Hindi Samachar
हल्द्वानी: उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश का असर उत्तराखंड के पड़ोसी देश नेपाल में भी देखा जा रहा है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में पहाड़ी दरकने के बाद चट्टान एक घर के ऊपर जा गिरी। जिससे मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इस घटना में गौशाला में दबकर 7 पशुओं की भी मौत हुई. जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ से लगे अछाम जिले के तुर्माखांद भूल गांव में रविवार रात करीब एक बजे भारी बरसात के चलते भूस्खलन हुआ। जिससे पहाड़ से एक चट्टान टूट कर मकान पर जा गिरी। मकान के मलबे में 45 वर्षीय हरिकला बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट और संविधान बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि, 65 वर्षीय एक महिला मलबे में दबे होने की सूचना मिली. जिसके बाद राहत बचाव दल आनन-फानन में मौके पर पहुंचा. कड़ी मशक्कत के बाद राहत बचाव दल ने महिला को मलबे से निकाला. घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है. जहां उसका उपचार चल रहा है. इस हादसे में पूरा मकान ध्वस्त हो गया है. बताया जा रहा है कि मलबे में दबने से 7 पशुओं की भी मौत हुई है. लगातार सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में हो रही बरसात के चलते कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. सबसे ज्यादा भूस्खलन का खतरा धारचूला, बंगापानी, मुंस्यारी समेत कई क्षेत्रों में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षामंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को करगिल विजय दिवस पर 1999 में हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर सभी ने पुष्पांजलि […]
रक्षामंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी

You May Like