गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक- युवती पर मुकदमा दर्ज 

News Hindi Samachar

ऋषिकेश। गंगा किनारे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर गंगा किनारे का एक युवक और युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा था।

जिसकी प्रथम दृष्टया जांच करने पर उक्त वीडियो जानकी सेतु के पास लक्ष्मणझूला क्षेत्र का होना पाया गया है। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति और परंपराएं गुयाना में फल-फूल रही हैं- प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुयाना के प्रसिद्ध सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गुयाना में बढ़ते हुए सम्मान और उनके फल-फूलने के बारे […]
भारतीय संस्कृति और परंपराएं गुयाना में फल-फूल रही हैं- प्रधानमंत्री

You May Like