पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था पहुंचा भारत

News Hindi Samachar

हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब के 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने पहुंचा है जत्था 

जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच ले जाया गया कलियर 

देहरादून। पिरान कलियर में आयोजित हजरत मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर साहब के 756 वें सालाना उर्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान से 81 जायरीनों का एक जत्था भारत पहुंचा है। जत्था रविवार सुबह लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की स्टेशन पहुंचा। यहां से जायरीनो को कड़ी सुरक्षा के बीच बसों से कलियर ले जाया गया। जायरीनों को वहां साबिर गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

कलियर उर्स में शामिल होने के लिए हर साल की तरह इस साल भी भीड़ उमड़ रही है। पाकिस्तान से भी जायरीन यहां पहुंचे हैं। रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचे 81 पाकिस्तानी जायरीनों से किसी को कोई बात नहीं करने दी गई। उनकी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रेलवे स्टेशन से उन्हें बसों से कलियर लाया गया।  
बताया कि जायरीन 19 सितंबर को अपने वतन के लिए रवाना होंगे। इस बार पाकिस्तानी जत्थे में ग्रुप लीडर के रूप में सय्यद फहद इफ्तेखार है, जबकि डिप्टी लीडर मोहम्मद खालिद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

इन छह नए मार्गों को कवर करेंगी नई ट्रेनें ट्रेनों से संपर्क सुविधा, सुरक्षित यात्रा और यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी – रेलवे मंत्रालय रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना किया। […]
प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

You May Like