जोशीमठ भू-धंसाव: विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए SBI ने 02 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

देहरादून: भारतीय स्टेट बैंक ने जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए उत्तराखण्ड राज्य आपदा राहत कोष में 02 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की हैं।

गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने सीएम को 2 करोड़ रूपए का चेक सौंपा| इसके लिए सीएम धामी ने भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी उन्होंने एस.बी.आई से सहयोग की अपेक्षा की।

भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने कहा कि एस.बी.आई सामाजिक जिम्मेदारियों के अन्तर्गत समाज में जागरूकता फैलाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए समय-समय पर समाज के विभिन्न स्तरों पर आर्थिक सहयोग प्रदान करता रहता है। भविष्य में भी राज्य की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान देता रहेगा।

इस अवसर पर एस.बी.आई के उत्तराखण्ड अंचल के उप महाप्रबंधक राजकुमार सिंह व अमरेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ धाम में यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में समन्वय गोष्ठी में क्यूआरटी टीम को यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने के नाम पर धाम की पवित्रता बिगाड़कर दूसरे तरीके से प्रस्तुत करने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि इन दिनों बाबा के रील्स की होड़ लग गई है। लोग भगवान के […]
केदारनाथ धाम में यू-ट्यूबर्स एवं रील्स बनाने वालों पर प्रशासन की नजर

You May Like