बिहार-बंगाल की सीमा के पास हुआ भीषण ट्रेन हादसा, 5 लोगों की मौत, 25 गंभीर घायल

News Hindi Samachar

सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने मारी टक्कर

तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त 

कोलकाता। बिहार-बंगाल की सीमा के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। रांगापानी रेलवे स्टेशन पर सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए हैं। यह दुर्घटना न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुआ। रेलवे की टीम जांच में जुट गई है। हादसे के बाद से ही रेल परिचालन ठप हो गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।

बचाव के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। कार्रवाई शुरू हो गई है।” दार्जिलिंग पुलिस के अतिरिक्त एसपी अभिषेक रॉय ने कहा, “हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। 20-25 यात्री घायल हैं। स्थिति गंभीर है। यह घटना तब घटी जब कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, आमने- सामने आए भाजपा और आप पार्टी के नेता 

हरियाणा दिल्ली को उसके हक का पानी नहीं दे रहा-  आप पार्टी  केजरीवाल सरकार का वाटर मैनेजमेंट ठीक नहीं- भाजपा नेता  नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर सियासत चरम पर है। जल संकट पर आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता आमने सामने हैं। एक […]
राष्ट्रीय राजधानी में जारी पानी की किल्लत को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, आमने- सामने आए भाजपा और आप पार्टी के नेता 

You May Like