बड़ी संख्या में रुड़की के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का क्रम जारी है। शनिवार को भी भारी संख्या में विभिन्न दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इन सबको पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता प्रदान की। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में कांग्रेस, बसपा, सपा तथा अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए थे। उसी कड़ी में आज भी बड़ी संख्या में लोग भाजपा शामिल हुए, जिन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय बलवीर रोड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली जिनमें रुड़की के वरिष्ठ व्यापारी नेता भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं के आधार पर ही सबकुछ तय होता है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की सदस्यता लेना सौभाग्य का सूचक है जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। हम सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। हम यह विश्वास दिलाते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मैं आप सबके सुख दुख में खड़ा रहूंगा और संगठन की दृष्टि से आप सबको यथोचित सम्मान दिलाया जाएगा। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इन वरिष्ठ नेताओं के आने से पार्टी को और ऊंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज में भाजपा की छवि धीरे-धीरे निखर रही है और हमारे साथ लोग निरंतर जुड़ रहे हैं जो अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी व्यापारी नेताओं और अन्य नेताओं को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर पार्टी को नई ऊंचाई देंगे। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष व्यापारी नेता प्रमोद कुमार जौहर, पूर्व सभासद एवं निदेशक मनीष जौहर, सुनील कुमार, सुदर्शन लाल, सरदार दरदबेन्द्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पूर्व कोषा अध्यक्ष, व्यापारी नेता राजू शास्त्री, पंजाबी महासभा अध्यक्ष बिपिन ठकराल, काल्डा के प्रोपराइटर मुदित जैन, प्रतिष्ठत व्यापारी संजीव गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल हरिद्वार गौतम गंभीर समेत तीस लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली जिनमें बसपा के चार प्रमुख नेता भी शामिल है। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजीव तलवार कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण की संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण के कपाट, भक्तों ने किये भगवान विष्णु के दर्शन

गोपेश्वर: समुद्रतल से एक हजार फीट की ऊंचाई हिमालयी क्षेत्र में स्थित फ्यूंला नारायण के कपाट शनिवार को श्रावण संक्रांति पर विधि विधान के साथ खुल गये हैं। इस मंदिर की एक खास विशेषता यह भी है कि यहां पर पुरुष के साथ महिला भी पुजारी होती है। चमोली जिले […]
श्रावण की संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण के कपाट, भक्तों ने किये भगवान विष्णु के दर्शन

You May Like