छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र ने खुद को लगाई आग 

News Hindi Samachar

20 से 25 प्रतिशत तक झुलस गया छात्र 

अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच सोमवार दोपहर चौघानपाटा में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा टाइगर ग्रुप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक लोहनी ने पुलिस की घेराबंदी के बीच अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिसकर्मियों, अग्निशमन दस्ते के जवानों तथा छात्रों ने उसे बमुश्किल बचाया। दीपक करीब 20 से 25 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जबकि एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के दावेदार अमित बिष्ट के आत्मदाह के प्रयास को पहले ही विफल कर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। हालांकि, पुलिस एक्ट में चालान कर उसे बाद में छोड़ दिया गया।

अल्मोड़ा में तीन दिन पूर्व छात्रों ने विरोध प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम कर अपने तेवर दिखा दिए थे। एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के दावेदार अमित बिष्ट ने सोमवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। जबकि, टाइगर ग्रुप सहित अन्य ने चौघानपाटा में प्रदर्शन और पुतला दहन का ऐलान किया था। सोमवार को चौघानपाटा में सुबह से ही छात्रों और पुलिस के बीच गहमा-गहमी का माहौल रहा। करीब डेढ़ बजे दल बल के साथ अमित बिष्ट के धरना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस उसे वाहन में बैठाकर साथ ले गई।

इसी बीच टाइगर ग्रुप से एसएसजे परिसर अल्मोड़ा छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल धामी ने कपड़े को आग लगा ली। अभिषेक नाह उतारकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इसके बाद दीपक लोहनी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। डीएम अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि जिस छात्र ने धमकी दी थी उसको समझा लिया गया था। जिन्होंने आत्मदाह की कोशिश की उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आपको भी है हर टाइम नाखून खाने की आदत, जानें इसके पीछे की वजह

नाखून खाने की आदत को नेल बाइटिंग भी कहा जाता है. वहीं काफी बड़ी संख्या में लोग इस आदत का शिकार हो जाते हैं और फिर लाख कोशिशों के बाद भी इस आदत से छुटकारा नहीं मिल पाता है। यह आदत बच्चों और किशोरावस्था में काफी ज्यादा देखने को मिलती […]
क्या आपको भी है हर टाइम नाखून खाने की आदत, जानें इसके पीछे की वजह

You May Like