टिहरी के ब्यासी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, SDRF ने किया रेस्क्यू

News Hindi Samachar

वाहन सवार पांचों लोग सुरक्षित, प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजे गए

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्यासी क्षेत्र में देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गुल्लर के समीप एक थार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

कठिन मौसम और बर्फीली चुनौती के बीच कविता चंद की ऐतिहासिक फतह देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के धारा नौला क्षेत्र की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसन (4,892 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। कविता ने माउंट […]
उत्तराखंड की बेटी कविता चंद ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

You May Like