किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार,अपहृता बरामद

News Hindi Samachar

हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हरिद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र कठैत ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बेटी को मोनू कश्यप पुत्र रामबाबू निवासी लालजीवाला भला फुसलाकर भागा ले गया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। इस दौरान आरोपित को जब इस बात की भनक लगी तो वह फरार हो गया।

आरोपित की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी लेकिन इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित नाबालिग को अपने साथ सोनीपत और फिर वहां से दिल्ली लेकर चला गया। अभी पुलिस आरोपित को पकड़ने जाने वाली थी कि तभी मुखबिर से आरोपित के खड़खड़ी क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित को सूखीनदी, हरिद्वार से गिरफ्तार करते हुए आरोपित के कब्जे से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ नाबालिग के अपहरण सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद अब आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यटन मंत्री ने उत्तरकाशी से किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

उत्तरकाशी: प्रदेश के पयर्टन मंत्री ने कहा कि देश आजादी का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। उन्होंने जनसामान्य से आग्रह किया कि आजादी के उत्सव पर अपने घरों में जरूर तिरंगा फहराएं। साथ ही देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के चित्र को ढोल नगाड़ों […]
पर्यटन मंत्री ने उत्तरकाशी से किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ

You May Like