भारी बारिश के अलर्ट के बाद फूलों की घाटी और रुद्रनाथ में दो दिन बंद रहेगी आवाजाही

News Hindi Samachar
चमोली : चमोली जिले में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क और केदारनाथ वन प्रभाग की ओर से फूलों की घाटी ओर रुद्रनाथ की यात्रा मार्ग पर 16 व 17 सितम्बर को आवाजाही बंद करने के आदेश दिये गये हैं। प्रभागीय वनाधिकारी इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद दोनों ही स्थानों की यात्रा को लेकर अग्रिम आदेश जारी किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयर को मिला उत्तराखण्ड के बेस्ट नर्सिंग कालेज का अवार्ड

हरिद्वार: नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट स्थान बरकार रखते हुए केयर कालेज ऑफ नर्सिंग को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्त्तराखण्ड के बेस्ट नर्सिंग कालेज का अवार्ड प्रदान किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी […]
केयर को मिला उत्तराखण्ड के बेस्ट नर्सिंग कालेज का अवार्ड

You May Like