कांवड़ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने होटल व्यवसायियों के साथ की बैठक

News Hindi Samachar

हरिद्वार: आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने होटल एसोसिएशन और धर्मशाला एसोसिएशन के साथ बैठक की।

बैठक में कांवड़ मेले में आने वाली कई दिक्कतों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इनमें मुख्यतः वीकेंड पर लगने वाले जाम और शहर में चल रहे ई रिक्शा-ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण मुख्य मुद्दा रहा।

कोविड संक्रमण के कारण दो साल बाद कांवड़ मेला होने जा रहा है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है। बैठक के बाद एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर की गई बैठक में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई मुद्दे उठाए, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा के संचालन और अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर व्यापक कार्रवाई की जाएगी।

होटल व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने कहा कि हरिद्वार में वीकेंड पर लगने वाले जाम के लिए रिक्शा और ऑटो रिक्शा का संचालन बड़ा कारण है। ऐसे में इनके संचालन के लिए व्यापक नीति बनाने की आवश्यकता है। साथ ही जिन जगहों पर अतिक्रमण किया गया है, उन्हें कांवड़ मेले से पहले हटाने को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमरानी परियोजना को वृहद सिंचाई के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जमरानी बाँध परियोजना पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराये जाने के लिए प्रस्तावित परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वृहत सिंचाई) के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध […]
जमरानी परियोजना को वृहद सिंचाई के अन्तर्गत स्वीकृति प्रदान करने का किया अनुरोध

You May Like