पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम आवास खाली करने के बाद अब नया घर हुआ फाइनल

News Hindi Samachar

17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित

चुनाव प्रचार का काम देखेंगे पूर्व सीएम 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया ठिकाना फाइनल हो गया है। अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार यानी चार अक्टूबर को फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। वह नई दिल्ली से अपनी विधानसभा और दिल्ली में चुनाव प्रचार का काम देखेंगे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। बता दें कि केजरीवाल वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रह रहे हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह आतिशी को दिल्ली का नया नियुक्त किया गया था। नियमों के मुताबिक, सीएम को इस्तीफा देने के तीन हफ्ते के भीतर सरकारी बंगला खाली करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत

हरियाणा। 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रचार की अगुआई करेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशियों […]
हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत

You May Like