तीर्थनगरी ऋषिकेश में गर्मी के तापमान के साथ बढ़ा राफ्टिंग का रोमांच

News Hindi Samachar

सुबह से लेकर शाम तक रंग-बिरंगी राफ्टों से सज रही गंगा नदी 

रोजाना करीब तीन हजार पर्यटक उठा रहे राफ्टिंग का लुत्फ 

ऋषिकेश। गर्मी में तापमान बढ़ते ही राफ्टिंग के शौकीनों की भीड़ ऋषिकेश में उमड़नी शुरू हो गई है। कौड़ियाला से लेकर मुनिकीरेती तक गंगा में सुबह से शाम तक रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती रहीं। रोजाना करीब तीन हजार पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। कौड़ियाला-मुनिकीरेती राफ्टिंग जोन में लगभग 35 किलोमीटर गंगा में राफ्टिंग ट्रैक है। जिसमें कौड़ियाला, मरीन ड्राइव, शिवपुरी, क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी राफ्टिंग प्वाइंट शामिल हैं। गंगा की लहरों पर रोमांच का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटक मनमाफिक स्थानों से राफ्टिंग कर रहे हैं। ट्रैक पर पड़ने वाले 12 रैपिड पर राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

राफ्टिंग कारोबारी वैभव थपलियाल के मुताबिक कौड़ियाला से नीम बीच तक डेनियल डीप, द ग्रेट वॉल डीजेड, नीम बीच फिनपी, डीबीएम वन, टू और थ्री, डबल ट्रिपल, कोर्स फायर, गुड मॉर्निंग, रिटर्न टू सेंडर, रोलर कोस्टर, गोल्फ कोर्स और केस फ्लो समेत कई रैपिड हैं। बटर फ्लाई, ब्लैक मनी, बॉडी सर्फिंग के साथ टी ऑफ क्लिप जंप भी हैं। बताया कि पर्यटकों की आमद से इस सीजन में अच्छे कारोबार की संभावना है। सहासिक पर्यटन अधिकारी कुशाल सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को 2950 पर्यटकों ने राफ्टिंग का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, मसूरी में जनसभा को करेंगे संबोधित 

भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड आने का सिलसिला लगातार जारी देहरादून। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह टिहरी लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। मसूरी में उनकी जनसभा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने […]
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, मसूरी में जनसभा को करेंगे संबोधित 

You May Like