कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की भेंट

News Hindi Samachar

हिमालयी राज्यों में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

गुवाहाटी/देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच हिमालयी राज्यों में कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई

भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रतीक स्वरूप शॉल एवं बद्रीनाथ धाम का पावन प्रसाद भेंट किया। असम के मुख्यमंत्री ने इस सद्भावपूर्ण भेंट के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार भी व्यक्त किया।

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ

आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग समन्वित रूप से करें कार्य -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला में ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शीतलहर, बाढ़, मॉक अभ्यास, हवाई यातायात सहायता की […]
मुख्यमंत्री ने किया ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ

You May Like