कृषि मंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, जर्मनी में होने वाले जैविक खेती की दी जानकारी

News Hindi Samachar

देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और जर्मनी में होने वाले जैविक खेती के संबंध में बैठक को लेकर उनसे चर्चा की।

मंत्री गणेश जोशी विदेश रवाना होने से पहले रविवार को राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश में संचालित कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं सहित सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास के क्षेत्र में हो रहे कार्यों पर भी राज्यपाल को जानकारी दी। राज्यपाल ने मंत्री को उनके विदेश दौरे के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैरसैंण को शीघ्र मिलेगा उप जिला चिकित्सालय

देहरादून: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को शीघ्र उप जिला अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है, जिसके लिये सरकार ने 306.28 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त माह में कर दी जाएगी। उप जिला अस्पताल बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी […]
गैरसैंण को शीघ्र मिलेगा उप जिला चिकित्सालय

You May Like