पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किये

News Hindi Samachar
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में सीरिया, चेक, कांगो, नाउरू और सऊदी अरब सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किये। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति को अपना परिचय-पत्र पेश करने वालों में सीरियाई अरब गणराज्य के राजदूत डॉ बासम अलखतीब, चेक गणराज्य की राजदूत डॉ एलिस्का जिगोवा, कांगो गणराज्य के राजदूत रेमंड सर्ज बेल, नौरू गणराज्य की उच्चायुक्त मार्लीन इनमविन मूसा और सऊदी अरब साम्राज्य के राजदूत सालेह ईद अल-हुसैनी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त राजदूतों को राष्ट्रपति के समक्ष अपना परिचय-पत्र प्रस्तुत करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के रेपेचेज दौर में पहुंची विनेश फोगाट

बेलग्रेड: राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने मंगलवार को सर्बिया के बेलग्रेड में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के रेपेचेज दौर में प्रवेश किया। 2019 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट को क्वालिफिकेशन राउंड में 2022 एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंगोलिया के […]
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के रेपेचेज दौर में पहुंची विनेश फोगाट

You May Like