आजादी का अमृत महोत्सव बना जन-जन का अभियान: मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार काे सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क चौक पर ‘हर घर तिरंगा’ जन जागृति अभियान के तहत एक रैली में भाग लिया। मंगलवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत इस कार्यक्रम में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इसी तरह हर क्षेत्र में हमारे युवा परचम लहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून:  मुख्यमंत्री ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित रैली-प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री […]
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराएं : मुख्यमंत्री धामी

You May Like