आजादी का अमृत महोत्सव, जिला कारागार में कैदी तैयार कर रहे तिरंगा

News Hindi Samachar

हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा लगाने के अभियान की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हरिद्वार जेल के कैदी भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस महोत्सव को सफल बनाने में कैदी भी अपना योगदान दे रहे हैं। जेल की चाहरदीवारी के भीतर कैदी और बंदी मिलकर दस हजार तिरंगे झंडे बना रहे हैं।

आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र और प्रदेश की धामी सरकार हर घर तिरंगा लहराने की तैयारी कर रही है। पोस्ट आफिस से लेकर बाजारों में तिरंगा झंडों की बिक्री की जा रही है। जिला कारागार हरिद्वार में भी तिरंगे झंडे तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए कैदियों को 20 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। तिरंगा बनाने को लेकर कैदियों में उत्साह देखा जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में कैदी अपनी भागीदारी करने के लिए तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं।

जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया करीब दस हजार तिरंगा झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे तैयार होने के बाद बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कारागार में कैदियों से मुलाकात करने पहुंचने वालों को भी एक-एक तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। हर बैरक में तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्गों के लिए सहारे के रूप में आयुष्मान लाठी बनकर सामने आयाः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून: राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना में अब तक 05 लाख 33 हजार से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार ले चुके हैं, जिसमें बड़ी बीमारियों के अलावा छोटी से छोटी बीमारियां भी शामिल हैं। प्रदेश के प्रत्येक परिवार को इस योजना में कवर किया गया है। जिसमें पांच […]
बुजुर्गों के लिए सहारे के रूप में आयुष्मान लाठी बनकर सामने आयाः डॉ. धन सिंह रावत

You May Like