अनुपम खेर ने अपनी नई फिल्म का किया एलान, साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ करेंगे काम

News Hindi Samachar

अनुपम खेर के हाथ एक और फिल्म लगी है। वे साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ इसमें काम करेंगे। यह जानकारी खुद अनुपम खेर ने साझा की है। मूल रूप से साउथ की इस फिल्म को मैत्री मूवीज के बैनर तले बनाया जाएगा। वहीं, इसके निर्देशन की कमान भी साउथ के लोकप्रिय निर्देशक हनु राव राघवपुडी के हाथ है। अनुपम खेर की यह 544वीं फिल्म है।

बोले- भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ के साथ फिल्म
अनुपम खेर ने आज गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रभास के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ लिखा है, ‘अनाउंसमेंट: यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ है! फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है। इस फिल्म को बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हनु राव राघवपुडी निर्देशित करेंगे’।

‘कमाल की कहानी’
अनुपम खेर ने आगे लिखा है, ‘इस फिल्म को मैत्री मूवीज के शानदार निर्माताओं की टीम बनाएगी। कमाल की कहानी है!! और क्या चाहिए लाइफ में दोस्तों! जय हो’! अनुपम खेर के पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं।

इमरजेंसी फिल्म में आए नजर
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उन्हें जनवरी में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया। इसमें वे जयप्रकाश नारायण के रोल में दिखे हैं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए - मुख्यमंत्री धामी 

वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी विभागों को एकजुटता से करना होगा कार्य – मुख्यमंत्री  देहरादून। राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जन भागीदारी […]
वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनाई जाए – मुख्यमंत्री धामी 

You May Like