भाजपा अध्यक्ष की अपील. हर घर तिरंगा अभियान में सभी हों शामिल

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान में सभी से शामिल होने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टेलिफोनिक माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। वर्तमान समय में, जब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, तिरंगा यात्रा भी हाईटेक हो गई है। इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक अलग पहल की है जिसमें आनलाइन भी तिरंगा लगाया जा सकता है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पहली बार सभी उन महापुरुषों व क्रांतिकारी नायकों को याद किया जा रहा है। जिन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला था या भुला दिया गया था। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर तिरंगा लहराने लगा है। हमें तिरंगा अभियान में यह संकल्प लेना है कि अब हम जहां भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं उसको करते हुए भारत भक्ति का भाव सबसे ऊपर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्यपाल से जन मित्र प्रोजेक्ट के चेयरमैन ने की भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मंगलवार को जन मित्र प्रोजेक्ट के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) मदन मोहन लखेड़ा, महासचिव मेजर सुशील और अन्य पदाधिकारियों ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था के माध्यम से चलाये जाने वाले जन-मित्र प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड […]
राज्यपाल से जन मित्र प्रोजेक्ट के चेयरमैन ने की भेंट

You May Like