।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का किया शुभारम्भ

News Hindi Samachar

देहरादून ।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए कहा कि सेब उत्पादन को बढ़ावा देने तथा राज्य के सेब को पहचान दिलाने के लिये एप्पल मिशन को दी जाने वाली धनराशि दोगुना की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने बागवानी विकास से जुड़े कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किये जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के साथ ही उद्यान एवं बागवानी के विकास हेतु अनुकूल नीति बनायी जायेगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि राज्य में नई तकनीकी के बल पर सेब की उन्नत किस्म के पेड़ लगाने से हम जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल से अच्छी क्वालिटी का सेब उत्पादन कर उसके निर्यातक बनें। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रदर्शनी एवं स्टालों का भी अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट बैठक में राज्य हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी

देहरादून ।शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट बैठक में राज्य हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 07 इंजीनियरिंग संस्थानों में भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त तकनीकि शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना के तहत संविदा पर कार्यरत शिक्षकों को अक्टूबर 2021 से 31 […]
शासकीय प्रवक्ता श्री सुबोध उनियाल ने कैबिनेट बैठक में राज्य हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी

You May Like