स्वामीस्वामी दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी देने वाला गुजरात से गिरफ्तार

News Hindi Samachar

देहरादून: प्रमुख उत्तराखंड आंदोलनकारी और उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी और उत्तराखंड में बम धमाके की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा है। आरोपित उत्तराखंड बम में धमाके से दहशत फैलाने और हिन्दू देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने की बात कर रहा था।

शहर कोतवाल विद्या भूषण ने बुधवार को बताया कि स्वामी दर्शन भारती ने 16 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी कि एक जून को उन्हें फेसबुक के माध्यम से कई संदेश आए, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने हिन्दू देवी-देवताओं और हिन्दू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक बातें कहीं साथ ही उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद छह जून को भी इसी व्यक्ति ने फोन करके देवी-देवताओं व हिन्दू धर्म के प्रति अशोभनीय बातें कहकर जान से मारने की बात कही। साथ ही कहा कि वह अफगानिस्तान से तालिब बात कर रहा है। वह उत्तराखंड को बम से धमाकों से दहला देगा। इसके बाद आरोपित ने फोन करके किसी बड़े त्योहार पर बम धमाका करने की बात कही।

इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि प्रकरण गंभीर होने के चलते अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को गुजरात में आरोपित की लोकेशन मिली, जिसके बाद धारा चौकी के इंचार्ज मिथुन कुमार को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया, जहां पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया। पुलिस ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंत्री प्रेमचंद ने इनकम टैक्स का अंश मिलने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

देहरादून: वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 15 वें वित्त के अनुरूप केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को 1,304.36 करोड़ इनकम टैक्स का अंश मिलने पर पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त का आभार व्यक्त किया है। प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों के लिए […]
मंत्री प्रेमचंद ने इनकम टैक्स का अंश मिलने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

You May Like