मुख्यमंत्री धामी ने जिला पुस्तकालय के लिए दिए 10 लाख

News Hindi Samachar

चंपावत: मुख्यमंत्री ने कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान से निश्चित रूप से चंपावत शिक्षा का हब बनेगा, जिससे यहां के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने चम्पावत के प्रथम जिला पुस्तकालय का निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख रुपये की धनराशि अपनी विधायक निधि से देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जिला मुख्यालय चंपावत के मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कॉलेज आफ एजुकेशन के बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास और हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यहां के बच्चे चंपावत जिले के साथ राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगे। संस्थान के संचालन पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान अपने उद्देश्यों में सफल हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा के उन्नयन और नौनिहालों के भविष्य के लिए किए जा रहे कार्य हमेशा ही समाज में बहुत आगे तक बढ़ते हैं। इससे समाज एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती की जिन पर कृपा होती है वही इस कार्य को आगे बढ़ाते हैं। आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले में सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि औद्यानिक आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है। जिले को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले के विकास के लिए अनेक विकासपरक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा के उन्नयन के लिए चम्पावत जिला पुस्तकालय बनाने के साथ ही जिले के 100 स्कूलों का रूपांतरण किया जा रहा है। अन्य लगभग 400 स्कूलों का रूपांतरण सीएसआर मद से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चम्पावत के प्रथम जिला पुस्तकालय का निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 10 लाख रुपये की धनराशि उनके विधायक निधि से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिले के प्रत्येक विकास खण्ड में भी पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा।

इससे पूर्व परिसर में पहुंचने पर संस्थान के छात्र-छात्राओं और स्काउट गाइड द्वारा उनका स्वागत कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयाद सिंह महरा,विद्यालय के चेयरमैन कृष्ण सिंह अधिकारी समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि,गण्यमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने चम्पावत-टनकपुर-बनबसा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की यात्रा कर किया निरीक्षण

चम्पावत: मुख्यमंत्री ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान गुरुवार को चम्पावत-टनकपुर-बनबसा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का कार से भ्रमण कर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रमण के दौरान वह उन्होंने धौंन, स्वाला, अमोड़ी, सूखीढांग आदि क्षेत्रों की क्षेत्रीय […]
मुख्यमंत्री ने चम्पावत-टनकपुर-बनबसा तक राष्ट्रीय राजमार्ग की यात्रा कर किया निरीक्षण

You May Like