कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल

News Hindi Samachar

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित ‘ब्रेडेड इमोशंस’ पुस्तक की भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनके कैंप कार्यालय में लेखक मुकेश लाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित अनूठा संग्रह ‘ब्रेडेड इमोशंस’ पुस्तक मंत्री गणेश जोशी को भेंट की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक के लिए लेखक मुकेश लाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी के गीत उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं, पहाड़ की जीवनशैली और सामाजिक सरोकारों को स्वर देते हैं। उनके गीतों का अंग्रेजी में अनुवाद होने से उत्तराखंड की लोकभाषा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ‘ब्रेडेड इमोशंस’ जैसे प्रयास उत्तराखंड की लोक संस्कृति और साहित्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लेखक के इस प्रयास की सराहना करते हुए पुस्तक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

नैनीताल:  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की जानकारी साझा की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लाभार्थी सीधे मुख्य चिकित्सा अधिकारी […]
आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

You May Like