यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी जारी

News Hindi Samachar
देहरादून: जहां एक तरफ मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के कहर जारी है। वहीं आज उत्तराखंड के चार धामों में से एक गंगोत्री धाम में सर्दी की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है। पिछले दिनों उत्तराखंड के कई इलाको में बूंदाबांदी होने से मौसम में ठंडक व तापमान में भी गिरावट देखी गई। आज शाम होते ही गंगोत्री धाम में भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। जिसे उत्तराखंड के निचले इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तरकाशी जनपद में नए वर्ष की पहला हिमपात शुरू हो गया। गंगाघाटी में गंगोत्री, मुखवा, धराली, झाला, सुखी तो वही यमुनाघाटी में यमुनोत्री मंदिर सहित कई क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। वहीं आज सुबह से उत्तरकाशी जनपद के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम खराब हो चुका था। और दिन होते ही ऊपरी क्षेत्रों में जमकर हिमपात शुरू हुआ। वहीं नए वर्ष के तीसरे दिन यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल, झाला, सुखी, मां गंगा के मायके में मुखवा में जमकर हिमपात हो रहा है। लंबे समय से लोग हिमपात और बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। आज हिमपात शुरू होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है। बर्फबारी रात भर यूं ही जारी रही, तो कल सुबह तक पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढक जाएगी। ऊपरी क्षेत्रों जहां बर्फबारी हो रही है। वही निचले इलाकों में शीत लहर के चलते स्थानीय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइडेन ने कई महत्वपूर्ण पदों के लिए एक बार फिर से भारतीय-अमेरिकी लोगों को देयताएं दी हैं

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पांच भारतीय-अमेरिकियों को महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों के लिए फिर से नामित किया है। इनके नामों की पिछली कांग्रेस में सीनेट ने पुष्टि नहीं की थी। अमेरिका में 118वीं कांग्रेस के सांसदों ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की और अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के […]
बाइडेन ने कई महत्वपूर्ण पदों के लिए एक बार फिर से भारतीय-अमेरिकी लोगों को देयताएं दी हैं

You May Like