राज्यपाल से निर्मल आश्रम के बाबा जोध सिंह ने की भेंट

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से शुक्रवार को राजभवन में निर्मल आश्रम, ऋषिकेश के संत बाबा जोध सिंह ने मुलाकात की।

इस मौके पर राज्यपाल सिंह ने निर्मल आश्रम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आश्रम के सेवाभाव कार्य प्रशंसनीय है। निर्मल आश्रम शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में योगदान देकर समाज में अपने कर्तव्य को निभा रहा है, जिससे कई लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

इसके साथ-साथ लोगों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रहा है। इस तरह के सामाजिक कार्यों में अन्य संस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान आश्रम के विक्रमजीत सिंह, गुरजिन्दर सिंह, कृष्णस्वामी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स ऋषिकेश में बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ

देहरादून; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में पी.आई.सी.यू (बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई) का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीआईसीयू के शुभारंभ से छोटे बच्चों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा […]
एम्स ऋषिकेश में बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई का शुभारंभ

You May Like