भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

News Hindi Samachar

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग एकत्रित होंगे। सुबह 10 बजे राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर वरिष्ठ नेताओं के साथ कलक्ट्रेट रवाना होंगे। प्रदेश कार्यालय से शुभारंभ से लेकर पूरे रास्ते विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े, शंखनाद के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।

नामांकन की तैयारी के तहत हलवासिया कोर्ट में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद रमापति राम शास्त्री, लोकसभा संयोजक व एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल आदि ने कार्ययोजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ था। भारतीय वायु सेना के अमेरिकी मूल के सी-17 के ग्लोब मास्टर ट्रांसपोर्ट एअरक्राफ्ट से फिलीपींस मरीन क्राप्स को ये हथियार सौंपे। यह ऑर्डर 290 किलोमीटर […]
रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

You May Like