कांग्रेस की गारंटियों पर कोई नहीं करेगा भरोसा : अमित शाह

News Hindi Samachar
शिमला: केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस अब हिमाचल में गारंटियां बांट रही है। कांग्रेस ने हिमाचल के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। इसलिए उसकी गारंटियों पर कोई भरोसा नहीं करेगा। गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं है जबकि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कारण ही हिमाचल में विकास हुआ है। जयराम सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने हिमाचल को कई सौगातें दीं हैं जबकि कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम किया है। शाह ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए भाजपा सरकार ने कई काम किए हैं जिनका हम हिसाब दे सकते हैं लेकिन कांग्रेस अपने कार्यकाल का हिसाब नहीं दे सकती है इसलिए गारंटियां बांट रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने नाम लिए बगैर नादौन के विधायक एवं कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन यह पूरा नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस राजा-रानी की पार्टी है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी का बेटा होना पड़ता है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी के पास हिसाब के नाम पर कुछ नहीं है। वह पिछले पांच वर्ष नादौन के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पाए। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर अगले पांच साल में हिमाचल को नशा मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने नादौन सहित पूरे हिमाचल का विकास सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नादौन हल्के में 286 करोड़ के 45 प्रोजेक्टों के सौगात दिए हैं। लोगों को घर-घर पानी पहुंचाने के लिए 12 करोड़ की राशि खर्च की गई है। मोदी सरकार ने प्रदेश को एम्स, बल्क ड्रग फार्मा पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क सहित कई बड़े प्रोजेक्टों की सौगात दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीन पहुंचे शहबाज, जिनपिंग संग इकोनॉमिक कॉरिडोर की मजबूती का समझौता

बीजिंग: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दो दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। वहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उन्होंने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) की मजबूती का समझौता किया है। जिनपिंग हाल ही में तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने हैं। जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने […]
चीन पहुंचे शहबाज, जिनपिंग संग इकोनॉमिक कॉरिडोर की मजबूती का समझौता

You May Like