सीएम धामी सहित भाजपा नेताओं  ने पूर्व काबीना मंत्री गांववासी के पार्थिव शरीर पर किए पुष्प अर्पित

News Hindi Samachar

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी का शुक्रवार को निधन हो गया। जिसके बाद उत्तराखण्ड भाजपा में शोक की लहर है। शनिवार को उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शनों के लिए भाजपा कार्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी  के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिससे समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि गांववासी प्रदेश में भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे हैं। राज्य में कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां जाकर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम न किया हो। उनके इसी अतुलनीय योगदान के कारण ही उन्हें गांववासी के उपनाम से जाना गया। लिहाजा भाजपा परिवार बेहद दुखी मन से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड में देवीय शक्ति भी और डेवलेपमेंट भी:अमित शाह

देहरादून:  शनिवार को ग्लोबल समिट के समापन के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह शिकरत की। वे मंच पर पहुंचे और समारोह के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज समारोह का समापन नहीं शुभारंभ है। गृहमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ही एक […]
उत्तराखण्ड में देवीय शक्ति भी और डेवलेपमेंट भी:अमित शाह

You May Like