उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी की सूचना

News Hindi Samachar

हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा की स्थगित

जल्द ही परीक्षा की नई तिथि की जाएगी जारी 

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। आयोग ने इसकी सूचना जारी कर दी। आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 16 से 19 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। इसके प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके थे।

इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका पर आए आदेश के क्रम में आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 16 से 19 नवंबर के बीच हरिद्वार व हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर होने वाली परीक्षा की नई तिथि की जानकारी जल्द ही वेबसाइट व समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन कर लगाई आस्था की डुबकी

पुलिस ने यातायात प्लान किया जारी  ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शाओं का रहेगा डायवर्जन हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज शुक्रवार को हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मां गंगा को नमन कर श्रद्धालुओं आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के […]
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए आज हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मां गंगा को नमन कर लगाई आस्था की डुबकी

You May Like