भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की टीम की घोषणा, तीनों महामंत्री बदले गए

News Hindi Samachar

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। तीनों महामंत्रियों राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार और सुरेश भट्ट को हटा दिया गया है। इनकी जगह नए लोगों को मौका दिया गया है। सुरेश भट्ट पहले हरियाणा के महामंत्री संगठन भी रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने अपनी टीम में जिन लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है, उनमें पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंर्याल, वरिष्ठ नेता कैलाश शर्मा, निवर्तमान महामंत्री कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, शैलेन्द्र बिष्ट और देशराज कर्णवाल का नाम शामिल है।

इसके अलावा महामंत्री पदों पर ऊधमसिंह नगर के अखिलेन्द्र चौधरी, नैनीताल के राजेन्द्र बिष्ट और टिहरी के आदित्य कोठारी का नाम शामिल है जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर पुनीत मित्तल यथावत बने रहेंगे। सह कोषाध्यक्ष के रूप में साकेत अग्रवाल काे जोड़ा गया है।

प्रदेश मंत्री पद पर मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉ . लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, गुरिन्दर सिंह चंढोक और विकास शर्मा के नाम शामिल हैं। प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान यथावत बने हुए हैं। प्रकोष्ठ प्रभारी का जिम्मा पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल को दिया गया है जबकि प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही एवं रमेश गड़िया होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। इसके तहत युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र पुडीर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राकेश गिरि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश राणा, अनुसूचित जाति मोर्चा समीर आर्य और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी इंतजार हुसैन को दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने लगभग नई टीम और युवा टीम अपने साथ जोड़ा है जो उनके साथ कदम कदम से कदम मिलाकर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डोडीताल से लापता विदेशी नागरिक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

उत्तरकाशी: घूमने आया विदेशी नागरिक दो दिन पूर्व 20 अगस्त को डोडी ताल इलाके में लापता विदेशी नागरिक को एसडीआरएफ ने सकुशल ढूंढ निकाला है। रेस्क्यू टीम आरक्षी शक्ति रमोला के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई थी। मीलों का सफर पैदल चलकर एसडीआरएफ टीम पहले मांझी […]
डोडीताल से लापता विदेशी नागरिक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

You May Like