मुख्यमंत्री के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

News Hindi Samachar
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा मुख्यमंत्री के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन समाजसेवा कार्यक्रम के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के अलावा जो विशिष्टजन मंचासीन थे, उनमें महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर समाजसेवा के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 वर्ष होने पर उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही उन्होंने जो महत्वपूर्ण कार्यक्रम और आयोजन के संकल्प लिए हैं, उनके कारण आम आदमी को काफी सहूलियत हो रही है, इसमें सरलीकरण समाधान से सतुष्टि, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, एक ही लक्ष्य एक ही सपना भ्रष्टाचार मुक्त हो उत्तराखंड अपना, कानून का सख्ती से पालन, यातायात की सुविधाएं जैसे आयोजन शामिल हैं, जिनके माध्यम से मुख्यमंत्री धामी इस प्रदेश को और प्रभावशाली बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और प्रदेश के विकास पर काम नागरिक सत्यापन अभियान, वृद्ध, दिव्यांग तथा अन्य सामाजिक पेंशनों में दो सौ रुपये की बढ़ोतरी करना, सरल भूकानून, ग्रामीण क्षेत्रों में 4 जी, 5जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराना, पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय 500 रुपये करना जैसे जनोपयोगी कार्य मुख्यमंत्री की पहचान बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो जनता से वायदा किया था उन्हें पूर्ण करने की ओर महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया का पारदर्शी बनाना, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की रिक्तियों को लोक सेवा आयोग से पूर्ण कराना जैसे दर्जनों कार्य हैं जो वर्तमान संदर्भ में हो रहे हैं। वर्षों से लंबित पुलिस वेतनक्रम के मसले को सुलझा कर हैड कांस्टेबल के पदों को 1700 से अधिक बढ़ा देना जनकल्याणकारी कार्यों के लिए बढ़ते कदम हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों में 17 सितम्बर को विकास कार्यों प्रदर्शनी आयोजित करना जिसमें प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति अपेक्षित है कि वह 16 से 17 सितम्बर तक के कार्यक्रम में उपस्थित रहें। 18 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उनको शुभकामना पत्र भेजने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह उनको डेढ़ लाख पोस्टकार्ड शुभकामना संदेश के रूप में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19-20 सितम्बर को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार के विकास में सहयोगी देगी हंस फाउंडेशन : ऋतु खंडूडी भूषण

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता और भोले महाराज से देहरादून स्थित उनके निजी आवास पर बुधवार को भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों में हंस फाउंडेशन के माध्यम से […]
कोटद्वार के विकास में सहयोगी देगी हंस फाउंडेशन : ऋतु खंडूडी भूषण

You May Like