भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा और अनिल बलूनी का मनाया जन्मदिन

News Hindi Samachar

ऋषिकेश: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी गयी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी शामिल हुए।

शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल और प्रेरक नेतृत्व में पार्टी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। वह कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय लेते है, यही उनकी खासियत है।

अग्रवाल ने पार्टी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भी जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी का मार्गदर्शन सदैव उत्तराखंड को मिलता है, उनके मार्गदर्शन में राज्य को अनेक सौगातें मिली हैं। इस मौके पर मंत्री अग्रवाल ने मां गंगा से नड्डा और बलूनी के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की भी कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, मनोज ध्यानी, मण्डल महामंत्री सुमित पंवार, पार्षद प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन सकसेना और देवदत्त शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूसेवाला हत्याकांड में वांछित गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

सैकरामेंटो (कैलिफोर्निया): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े राज्य कैलिफोर्निया में पकड़ लिया गया है। इस आशय के समाचार यहां मीडिया में प्रसारित हुए हैं। हालांकि अब तक कैलिफोर्निया ने कोई आधिकारिक सूचना भारत को नहीं दी […]
मूसेवाला हत्याकांड में वांछित गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में पकड़ा गया

You May Like