दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या, शव गंगा में बहाया, सभी गिरफ्तार

News Hindi Samachar
हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अभिषेक की चार युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारों ने अभिषेक के शव को गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने चारो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस शव की तलाश कर रही है। बीती मंगलवार रात अभिषेक गांव के ही अपने चार दोस्तो के साथ बैठा था। जहा चारो ने शराब पी। आरोप है कि इसी दौरान चारो युवकों का अभिषेक से झगड़ा हुआ और चारों दोस्तों ने मिलकर अभिषेक की हत्या कर दी और शव को पास में बह रही गंगा नदी में फेंक दिया और फरार हो गए। बुधवार सुबह उक्त घटना का जब अभिषेक के परिजनों को पता चला तो उन्होंने इस सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। अभिषेक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चारों युवकों ने अभिषेक की हत्या की बात कबूल कर ली। अब पुलिस अभिषेक के शव की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा अध्यक्ष से मिले स्वामी चिदानंद सरस्वती

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा से गुरुवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने मुलाकात की। नड्डा के आवास पर हुई इस मुलाकात में स्वामी चिदानंद ने उन्हें पौधा भेंट किया। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीर […]
भाजपा अध्यक्ष से मिले स्वामी चिदानंद सरस्वती

You May Like