केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र, बदरी- केदार में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर की चर्चा

News Hindi Samachar

देहरादून/नई दिल्ली।  श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट कर बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और चारधाम यात्रा को लेकर चर्चा की।

अजेंद्र ने आज नार्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय में श्रीमती निर्मला सीतारमण से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्तमान में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण के कार्य चल रहे हैं । वर्ष 2013 की आपदा में बुरी तरह से तहस – नहस केदारपुरी आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में दिव्य व भव्य स्वरूप ले रही है।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने चारधाम यात्रा को लेकर भी वित्त मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आपके बच्चों को भी है मीठा खाने की लत? छुड़वाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बड़ों के लिए मीठे की लत को दूर करना मुश्किल होता है। हालांकि, जब बात बच्चों में मीठे की लालसा को कम करने की आती है, तो यह और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।बच्चों को टॉफी, चॉकलेट, बिस्कुट और केक जैसे व्यंजन पसंद होते हैं, जिनके सेवन से दांत खराब […]
क्या आपके बच्चों को भी है मीठा खाने की लत? छुड़वाने के लिए अपनाएं ये तरीके

You May Like