गंगा घाटों की देखरेख के लिए घाटों को इच्छुक संस्थाओं को अस्थाई रूप से दिये जाने की योजना

News Hindi Samachar
गंगा घाटों की देखरेख के लिए घाटों को इच्छुक संस्थाओं को अस्थाई रूप से दिये जाने की योजना

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में गंगा घाटों की देखरेख के लिए जिला स्तर से घाटों को इच्छुक संस्थाओं व्यक्तियों को अस्थाई रूप् से दिये जाने की योजना की प्रगति से समिति ने जिलाधिकारी को अवगत कराया।
डीएफओ श्री नीरज वर्मा ने बताया कि अभी तक सात संस्थाओं की ओर से अपनी स्वीकृति प्रदान की गयी है। डीएम ने इन सभी संस्थाओं के साथ अति शीघ्र नगर निगम हरिद्वार के यहां से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए एमओयू करा लिये जाने के निर्देश दिये। एग्रीमेंट के साथ तुंरत आवेदकों को घाट आवंटित किये जायें।
समिति ने कस्साबान नाले में आस-पास के दुकानदारों द्वारा प्रतिबंधित अपशिष्ट डाले जाने की भी शिकायत की। जिलाधिकारी ने निगम अधिकारियों को शीघ्र नाले की सफाई कराये जाने के भी निर्देश दिये।
बैठक में एइई पीसीब रूड़की श्री सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता गंगा प्रदूषण इकाई, श्रीमती स्वाति कालश, श्री अंकुर सिंह, श्री शिखर पालिवाल, श्री मनोज निषाद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन

हरिद्वार। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कुंभ मेला 2021 पावन पर्व शाही स्नान के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों श्रद्धालुओं आगमन पर राज्य सरकार द्वारा जारी की जा रही एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के तीसरे दिन रेलवे […]
राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी को संशोधित किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा का आंदोलन

You May Like