मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

देहरादून।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी अध्यक्ष से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं‌ की जानकारी ली।

उन्होंने चारधाम यात्रा के सफल संचालन तथा तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बीकेटीसी द्वारा श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Next Post

मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी

देहरादून। मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण के लिए मंत्रिमण्डल द्वारा भूमि आवंटन किये जाने पर पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि काबीना मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में बढ़ा कदम बढ़ रहे […]
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी

You May Like