त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

News Hindi Samachar

SDRF टीम ने शव पुलिस को सौंपा

त्यूणी। उत्तराखंड के त्यूणी क्षेत्र में टोंस नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को श्मशान घाट के पास नदी में शव दिखाई देने की सूचना चौकी त्यूणी को मिली। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट त्यूणी की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने टोंस नदी में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विनोद लोकता (46 वर्ष), निवासी बलोत, त्यूणी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी

नई दिल्ली। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर फ्लाइट तकनीकी समस्या के चलते बीच रास्ते से वापस लौट गई। करीब एक घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद विमान ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। […]
तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी

You May Like