मसूरी से दून आ रही बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, 19 से अधिक यात्री घायल

News Hindi Samachar

देहरादून: मसूरी-देहरादून रोड पर आईटीबीपी के पास रविवार को रोडवेज बस अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक सहित 15 से अधिक यात्री घायल बताए गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। बस में कुल 38 यात्री सवार थे। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार दोपहर को देहरादून पर्वतीय डिपो की यूके 07 पीए 3268 संख्या 38 यात्रियों से भरी बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। इस दरम्यान बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी एकेडमी के पास सड़क से नीचे गिर गई।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य प्रारंभ कर सभा को सकुशल निकाला। घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में ड्राइवर, कंडक्टर सहित कुल 38 लोग सवार थे। दुर्घटना में 21 व्यक्तियों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी देहरादून और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वे उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए बचाव कार्य के संबंध में उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचकर घायलों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस महिला नेत्री ने स्मृति का किया विरोध

देहरादून: प्रदेश महिला कांग्रेस ने रविवार को बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर केन्द्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को चूड़ियां भेंट करने का प्रयास किया। केंद्रीस मंत्री ईरानी एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आईं थीं। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस की […]
कांग्रेस महिला नेत्री ने स्मृति का किया विरोध

You May Like