पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस खाई में गिरी, 19 लोगों की मौत

पाकिस्तान: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर खाई गिर गई। इससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बस में 30 से अधिक लोग सवार थे। बस इस्लामाबाद से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

सहायक आयुक्त सैयद मेहताब शाह के अनुसार जैसे ही बस क्वेटा के पास पहुंची, चालक ने तीखे मोड़ पर कंट्रोल खो दिया और बस एक खाई में गिर गई। हमने अब तक 19 शव बरामद किए हैं, जबकि 11 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजद्रोह केस में उमर खालिद की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट आज दिल्ली हिंसा के आरोपित उमर खालिद की राजद्रोह के मामले में दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी। इससे पहले 30 मई को सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा था कि हिंसा की साजिश रचने के […]
राजद्रोह केस में उमर खालिद की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज

You May Like