देहरादून डोईवाला में लालतप्पड़ के पास अनियंत्रित होने के कारण बस पलटी, 5 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

News Hindi Samachar

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर बस पलटी है। देहरादून-हरिद्वार रूट पर लालतप्पड़ के पास दिल्ली से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। जबकि, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। घायलों में सारिका नेगी 22 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत उम्र 23 वर्ष निवासी देहरादून, अभिजीत उम्र 22 वर्ष निवासी राजस्थान, शिखा निवासी राजपुर देहरादून हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले ही मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज बस आईटीबीपी एकेडमी के पास पलटी थी। बस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हो रहे शामिल, भारत-चीन सीमा से सटे मलारी गांव पहुंचे : मुख्यमंत्री धामी

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव मलारी पहुंचे जहां सीएम धामी सेना के जवानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं इस दौरान उन्होंने सीता माता (सितूण) अखंड महायज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बता […]
हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हो रहे शामिल, भारत-चीन सीमा से सटे मलारी गांव पहुंचे :  मुख्यमंत्री धामी

You May Like