बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में मनाया जीत का जश्न

News Hindi Samachar

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी पहुँचकर गांधी चौक में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिठाई बांटकर तथा आतिशबाजी कर भाजपा की विजय का जोरदार जश्न मनाया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि “जो लोग कहते थे कि मोदी मैजिक खत्म हो गया है, उन्हें बिहार चुनाव परिणाम देख लेने चाहिए। अब मोदी का ‘महा मैजिक’ शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों का जवाब बिहार की जनता ने अपने वोट से दे दिया है। मंत्री जोशी ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौंडियाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमले की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी को निर्देश दिए थे […]
मंत्री के निर्देश पर आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात

You May Like