पद्मभूषण सम्मान मिलने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगत सिंह कोश्यारी को दी बधाई

गणेश जोशी ने की भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि पद्मभूषण सम्मान, भगत सिंह कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और समाज के प्रति उनके योगदान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भगत सिंह कोश्यारी के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, समसामयिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। गणेश जोशी ने भगत सिंह कोश्यारी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Next Post

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये

अभिनेता जैकी श्रॉफ की बच्चों और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती दो दिनों में सीमित कमाई करने वाली यह फिल्म रविवार को भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा […]
‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये

You May Like