कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

News Hindi Samachar

प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर हुई चर्चा

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

भेंट के अवसर पर दोनों के बीच विकसित उत्तराखंड के निर्माण को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही प्रदेश में सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में सैनिक कल्याण से जुड़ी पहलों की जानकारी राज्यपाल को दी।

Next Post

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में किए दर्शन

देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की  देहरादून/बीरभूम। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में दर्शन किए। यह मंदिर देश के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व […]
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शक्तिपीठ मां कंकालीतला मंदिर में किए दर्शन

You May Like