महाअष्टमी पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया कन्या पूजन

News Hindi Samachar

देहरादून। चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर्व के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर परिवार सहित विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौदुर्गा स्वरूप कन्याओं का सम्मानपूर्वक पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कैबिनेट मंत्री ने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई तथा विधिपूर्वक आरती उतारी श्रद्धा भाव से कन्याओं को भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर किया कन्या पूजन

देहरादून। रामनवमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन कर देवी स्वरूपा बालिकाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं को भोजन कराया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते […]
मुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी के शुभ अवसर पर किया कन्या पूजन

You May Like