दून-मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

News Hindi Samachar

देखें,मृतकों व घायलों के नाम

दुर्घटना में चार घायल अस्पताल में भर्ती

मसूरी। दून-मसूरी रोड पर शुक्रवार की सुबह एक कार मैगी पॉइंट के पास गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि चार घायल हुए।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ ने गहरी खाई से घायलों को बाहर निकाला। दोनों मृतक यूपी निवासी हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह 5:00 बजे एक टाटा टियागो कार ( UP-46M/6977) ऋषि आश्रम के पास शिवालिक मैगी प्वाइंट मोड पर गहरी खाई में अनियंत्रित होकर गिर गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ ने कार में फंसे सभी छह सवारियों को खाई से बाहर निकाला ।
कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे । घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के नाम
1- अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश उम्र करीब- 32 वर्ष ( मृतक चालक)

2- अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)

घायलों के नाम

3- गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष
4 – राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश , उम्र करीब -30 वर्ष ।
5 – मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र- 28 वर्ष
6 – सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर उम्र 27 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी नीति घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने दो याचिकाओं पर आज यानी शुक्रवार को फैसला सुनाया। पहली याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई की गिरफ्तारी को वैध माना। वहीं, दूसरी याचिका पर फैसला सुनाते हुए […]
आबकारी नीति घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत 

You May Like